Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Jul, 2022 12:36 PM
पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना की सूचना देते हुए बताया कि गिरिडीह-डुमरी पथ पर यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुयी। उन्होंने बताया कि सभी जवानों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया है।
गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुवन थाना क्षेत्र में लतकटो जंगल के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक गाड़ी आज अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे उसमें सवार 11 जवान और अधिकारी घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना की सूचना देते हुए बताया कि गिरिडीह-डुमरी पथ पर यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुयी। उन्होंने बताया कि सभी जवानों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया है।
मधुवन थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सभी घायल जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 190वीं बटालियन के हैं और वह मधुवन से चतरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल बल के सभी जवान खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।