Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jun, 2021 10:58 AM
इसी क्रम में गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 1, हजारीबाग से 10, जामताड़ा से 3, कोडरमा से 3, लातेहार से 9, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 2, रामगढ़ से 3, साहिबगंज से 1, सिमडेगा से 5और पश्चिमी सिंहभूम से 9 नए मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना...
रांचीः झारखंड में मंगलवार को कोरोना के 180 मरीज ठीक हुए और 110 नए मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 13, बोकारो से 6, देवघर से 3, धनबाद से 17, पूर्वी सिंहभूम से 14, गढ़वा से 2 मरीज मिले हैं।
इसी क्रम में गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 1, हजारीबाग से 10, जामताड़ा से 3, कोडरमा से 3, लातेहार से 9, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 2, रामगढ़ से 3, साहिबगंज से 1, सिमडेगा से 5और पश्चिमी सिंहभूम से 9 नए मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से 2 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 1 और गुमला से 1 मरीज शामिल है।
वहीं,राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 344775 हो गया हैं जबकि अबतक टोटल 9565542 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 1417 सक्रिय केस हैं जबकि 338256 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5102 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।