गुमला में हैवानियत: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट, RIMS रेफर

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Sep, 2026 06:17 PM

13 year old girl gang r ped in gumla referred to rims

पिता ने पुलिस को बताया, '' लड़की को पहले सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे गुमला रेफर कर दिया।

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके साथ बेरहमी से मार-पीट की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को पिता की शिकायत के आधार पर पालकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और लड़की को विशेष चिकित्सा देखभाल के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। पालकोट थाने के प्रभारी अंकित राज ने कहा, ''लड़की की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए रांची के रिम्स में एक पुलिस टीम भेजी गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकती है।'' पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार को रात अपने घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 

हालांकि, पिता ने कथित अपराध में शामिल आरोपियों की संख्या का उल्लेख नहीं किया। पिता ने पुलिस को बताया, '' लड़की को पहले सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे गुमला रेफर कर दिया। गुमला सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रांची के रिम्स में भेजा गया है।'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!