झारखंड के इन 10 जिलों में खुलेंगे 14 राईस मिल्स, हेमंत सोरेन नें किया शिलान्यास

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Jan, 2022 07:07 PM

14 rice mills will open in these 10 districts of jharkhand

मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित राज्य के विभिन्न जिलों में राइस मिल्स के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देकर यहां के किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना हमारी...

 

रांचीः झारखंड सरकार राज्य के किसानों के भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए उन्हें समृद्ध बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में आज 10 जिलों में 14 राईस मिल्स का आधारशिला राज्य सरकार के द्वारा रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित राज्य के विभिन्न जिलों में राइस मिल्स के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देकर यहां के किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। संसाधनों की कमी के कारण हमारे किसान भाईयों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार फसलों के रख-रखाव, स्टोरेज एवं मिलिंग सहित सभी कड़यिों को ध्यान में रखते हुए संसाधनों को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार राईस मिल्स, अन्य फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स सहित पशुपालन, मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। यहां लगभग 70 लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं। राज्य की सर्वांगीण उन्नति में असल कुंजी हमारे किसान ही हैं। किसान वह वर्ग हैं जिनके हाथों में उत्पादन की शक्ति होती है और इन्हीं हाथों को अपनी कल्याणकारी योजनाओं से मजबूत करने का प्रण राज्य सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राईस मिलों की कमी के कारण किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त मूल्य नहीं मिल पाता था। राईस मिलों के खुलने से अब उन समस्याओं पर विराम लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम 10 जिलों में 14 राईस मिल्स का शिलान्यास कर रहे हैं, परंतु इन 14 राईस मिल्स से हम लोगों का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा, इसके लिए हमें कम से कम राज्य में 100 की संख्या में राईस मिल्स यूनिट लगाने होंगे तभी लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा, इस दिशा में हमारी सरकार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि आज जिन-जिन प्रक्षेत्र में राईस मिल्स का शिलान्यास हो रहा है, ये सभी यूनिट्स जल्द से जल्द बनकर किसानों की सेवा में समर्पित किया जा सके। उन्नत कृषि, समृद्ध किसान हमारी सरकार का संकल्प है। विनय जारी वार्ता नननन

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!