Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jun, 2021 09:58 AM
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 12, बोकारो से चार, चतरा से तीन ,देवघर से तीन, धनबाद से 23, पूर्वी सिंहभूम से 27, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से सात, गुमला से 12, हजारीबाग से 15,जामताड़ा से आठ, कोडरमा से एक, लातेहार से पांच, लोहरदगा से एक,...
रांचीः झारखंड में सोमवार को कोरोना से 483 मरीज ठीक हुए है और 151 नये कोरोना के मरीज मिले जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 12, बोकारो से चार, चतरा से तीन ,देवघर से तीन, धनबाद से 23, पूर्वी सिंहभूम से 27, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से सात, गुमला से 12, हजारीबाग से 15,जामताड़ा से आठ, कोडरमा से एक, लातेहार से पांच, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से पांच, सरायकेला से चार, सिमडेगा से चार, पश्चिमी सिंहभूम से छह मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से पूर्वी सिंहभूम के एक मरीज की मौत हुई है।
वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 343609 हो गया हैं। अबतक कुल 9140410 सैंपल की जांच की गयी हैऔर इनमें 3062 सक्रिय केस हैं जबकि 335462 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5085 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।