झारखंड में जनवरी से जून तक मुठभेड़ में मारे गए 17 नक्सली, 197 गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 19 Jul, 2025 03:50 PM

17 naxalites killed in encounters in jharkhand from january

रांची: झारखंड पुलिस ने जनवरी से जून 2025 तक की अवधि में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आईजी अभियान माइकल राज एस ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर अपराध पर शिकंजा कसने में...

रांची: झारखंड पुलिस ने जनवरी से जून 2025 तक की अवधि में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आईजी अभियान माइकल राज एस ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर अपराध पर शिकंजा कसने में महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की हैं। पुलिस ने इस अवधि में 5 आतंकियों, 197 नक्सलियों और 12 संगठित गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 17 नक्सली और उग्रवादी मारे गए।

पुलिस ने 113 हथियार, 8591 गोलियां, 176.5 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 4.51 लाख रुपये की लेवी राशि भी जब्त की। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ भी महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जनवरी से जून 2025 तक साइबर अपराध के कुल 620 मामले दर्ज किए गए और 767 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 5.43 लाख रुपये नकद, 1664 सिम कार्ड, 1283 मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ भी कार्रवाई की है। जनवरी से मई 2025 तक नशा कारोबार के खिलाफ 389 मामले दर्ज किए गए और 393 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 553.856 किलोग्राम गांजा, 66.566 किलोग्राम अफीम और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए। एटीएस ने संगठित अपराध और आतंकी संगठनों पर भी कार्रवाई की है। जनवरी से जून 2025 तक संगठित अपराध से संबंधित 4 मामले दर्ज किए गए और 12 संगठित गिरोहों के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

एटीएस ने धनबाद में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हुत के पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से 622 लाभार्थियों को 1.67 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अनुकंपा समिति की बैठकों में कुल 108 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गई। झारखंड पुलिस ने खेल के क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल की हैं। रांची में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस ने एक स्वर्ण और चार रजत सहित कुल पांच पदक प्राप्त किए। कोच्चि, केरल में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस ने टेबल टेनिस में 5 कांस्य पदक जीते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!