झारखंड में फिर मिले कोरोना के 2,366 नए मामले, संक्रमण से 19 और लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Apr, 2021 11:37 AM

2 366 new cases of corona found again in jharkhand

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 787 मामले आये। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 370 मामले और रामगढ़ में 142 मामले आए। अधिकारी ने बताया कि रांची और धनबाद जिलों में संक्रमण से आठ-आठ लोगों की...

रांचीः झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 महामारी के 2,366 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,750 हो गई है जबकि 19 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,232 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 787 मामले आये। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 370 मामले और रामगढ़ में 142 मामले आए। अधिकारी ने बताया कि रांची और धनबाद जिलों में संक्रमण से आठ-आठ लोगों की मौत हुई।

पूर्वी सिंहभूम में दो लोगों की मौत हुई और लोहरदगा में संक्रमण से एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। राज्य में वर्तमान में 15,343 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,25,175 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पिछले 24 घंटे में 37,028 नमूनों की जांच की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!