पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में 3 जवान शहीद, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Mar, 2021 01:51 PM

2 jawans martyred in ied blast in west singhbhum

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान के लिए निकले सुरक्षा बल की टीम आइईडी विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए हैं तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

 

पश्चिमी सिंहभूमः झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में गुरूवार को तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एयरलिफ्टिंग कर रांची भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान लांजी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बल की टीम आइईडी विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए हैं तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी अंशु शुक्ला, एसपी अजय लिंडा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। इस बीच घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया हैं। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!