Edited By Nitika, Updated: 30 Jan, 2022 07:25 PM
झारखंड में रामगढ़ जिले के कुज्जू आउट पोस्ट थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए।
रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के कुज्जू आउट पोस्ट थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -33 पर बोंगाबार फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान विक्की छेत्री और विशाल राणा के रूप में गई है जो सांडी के रहने वाले हैं।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आरंभिक उपचार के बाद सभी को रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।