सेवा, स्वच्छता के माध्यम से सम्पन्न हुआ 20 दिवसीय सेवा समर्पण अभियान: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Oct, 2021 10:24 AM

20 day service dedication campaign completed through service

प्रकाश ने शनिवार को अभियान से जुड़े बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिन 17 सितंबर से 7अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा समर्पण...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा जिसमे प्रदेश के सभी जिलों में मंडलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रकाश ने शनिवार को अभियान से जुड़े बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिन 17 सितंबर से 7अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा समर्पण अभियान चलाया गया। 7अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने कहा कि अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में मोदी ने प्रदेश और देश मे विकास और सुशासन का नया इतिहास रचा। मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए। आज पिछले सात वर्षों में देश भर में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के सार्थक पहल प्रारम्भ हुई है। आज डीबीटी के माध्यम से शत प्रतिशत राशि गरीबों के खाते में पहुंच रहे हैं।कहा कि नमामि गंगे, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ वर्षों से लंबित देश की कई जटिल समस्याओं का संवैधानिक समाधान निकाला गया है।उन्होंने कहा कि आज देश का स्वाभिमान और सम्मान विश्व मे बढ़ा है। राष्ट्र का सांस्कृतिक गौरव पुन: स्थापित हुआ है। प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्राप्त इस ऐतिहासिक अवसर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के माध्यम से मनाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कई कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की तथा स्वच्छता अभियान, रक्तदान, टीकाकरण, नमामि गंगे जैसे जागरूकता अभियान के द्वारा समाज की सेवा की। उन्होंने कहा कि 20 दिनों तक चले इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के सार्थक पहल से 91000 लोगों का कोविड टीकाकरण कराया गया।

216740 लोगों के बीच राशन केलिये झोले बांटे गए,पूरे प्रदेश में 24063 पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ओं के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर 1131 यूनिट रक्त दिए गए,पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के 2670 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने राज्य के 362 पाहनो को सम्मानित किया अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्य कर्ताओं के द्वारा 357 स्थानों में मरीजों के बीच फलों के वितरण किये गए, 639 स्थानों पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से नदी, तालाबों और जलश्रोतों की सफाई की गई। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!