झारखंड में खदान धंसने से 4 लोगों की मौत, 2 को बचाया गया, 2 अभी भी लापता

Edited By Nitika, Updated: 22 Jan, 2021 02:57 PM

4 people died due to mine sinking

झारखंड में कोडरमा में एक खदान धंसने से वहां अभ्रक के टुकड़े चुन रहे 8 लोग दब गए, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, जबकि 4 के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। वहीं 2 लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा में एक खदान धंसने से वहां अभ्रक के टुकड़े चुन रहे 8 लोग दब गए, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, जबकि 4 के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। वहीं 2 लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 लोगों को गुरुवार को बचा लिया गया था और शुक्रवार को 4 लोगों के शव बरामद किए गए। अन्य 2 लोगों की अब भी तलाश जारी है। एसपी के अनुसार गुरुवार शाम अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया के पास खदान धंसने से 8 लोग उसमें दब गए।

वहीं एसपी ने बताया कि खदान धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने 2 लोगों को बाहर निकाल लिया था। बाहर निकाले गये राजेश सिंह घटवार और संजय सिंह घटवार की हालत गंभीर है, उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी खदान में फंसे बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!