Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jul, 2021 09:59 AM
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से सात, बोकारो से तीन, देवघर से तीन, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 17, गढ़वा से एक, गुमला से चार मरीज मिले हैं। इसी क्रम में जामताड़ा से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन, लोहरदगा से दो, पलामू से तीन, रामगढ़...
रांचीः झारखंड में शुक्रवार को कोरोना से 51 लोग ठीक हुए हैं जबकि कोरोना के 55 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से सात, बोकारो से तीन, देवघर से तीन, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 17, गढ़वा से एक, गुमला से चार मरीज मिले हैं।
इसी क्रम में जामताड़ा से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन, लोहरदगा से दो, पलामू से तीन, रामगढ़ से दो और पश्चिमी सिंहभूम से चार मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत आज भी नहीं हुई है।
वहीं,राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346588 हो गया हैं और अबतक टोटल 10792160 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 340 सक्रिय केस हैं जबकि राज्य में कोरोना के 341128मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 5120 लोगो की मौत कोरोना से हुई हैं। विनय