झारखंड में 9 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले एसपी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Apr, 2022 10:19 AM

9 ips officers transferred in jharkhand

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) बनाया गया है, जबकि जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा अंशुमन कुमार को रांची सिटी का एसपी बनाया गया है।

रांचीः झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) बनाया गया है, जबकि जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा अंशुमन कुमार को रांची सिटी का एसपी बनाया गया है।

खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी, राज्यपाल के परिसहाय अमन कुमार को खूंटी का एसपी, जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी, धनबाद के सिटी एसपी आर. राजकुमार को लोहरदगा का एसपी, रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार को सिमडेगा और जमशेदपुर ग्रामीण के एसपी नाथू सिंह मीना को गोड्डा का एसपी बनाया गया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था धनबाद को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय रांची में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!