Edited By Nitika, Updated: 12 Aug, 2020 03:29 PM
झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई।
डालटनगंजः झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में बरवाडीह-गढ़वारोड रेलखंड की है, जहां पर सबौना गांव की रहने वाली प्रियंका देवी अपने 3 बच्चों के साथ एक मालगाड़ी के सामने कूद गई। इस घटना में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके 2 बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि प्रियंका देवी का अपने परिजनों के साथ बुधवार सुबह में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद प्रियंका देवी अपनी 8 वर्षीय बेटी ,6 वर्षीय बेटा और एक 3 वर्षीय बेटे के साथ रेलवे पटरी पर मालगाड़ी के सामने कूद गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।