Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Oct, 2022 11:37 AM
यहां हरिणा बगान में जब आप दुर्गा पूजा पंडाल देखने आएंगे तो खुद ब खुद आपके मुंह से निकल पड़ेगा कि वाह क्या पंडाल बनाया है।
धनबादः झारखंड के धनबाद में दुर्गा पूजा के बेहतरीन आयोजकों की लिस्ट में शुमार बाघमारा के हरिणा बगान दुर्गा पूजा समिति इस बार कुछ अलग ही आकृति पंडाल तैयार किया है। यहां हरिणा बगान में जब आप दुर्गा पूजा पंडाल देखने आएंगे तो खुद ब खुद आपके मुंह से निकल पड़ेगा कि वाह क्या पंडाल बनाया है।
जानकारी के अनुसार, आयोजन समिति ने इस बार यहां झारखंड विधानसभा की आकृति पूजा पंडाल का निर्माण कराया है। हर रंग-रूप में झारखंड विधानसभा की तरह प्रतीत हो रहे इस पूजा पंडाल के सामने खड़े होकर आप भी कुछ देर के लिए भूल जाएंगे कि आप धनबाद में हैं या रांची में।