AAP ने की झारखंड निर्माण अभियान कैम्पेन की शुरुआत, मिस्ड कॉल नम्बर किया जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Aug, 2020 12:28 PM

aap launches jharkhand nirman abhiyan campaign

मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए झारखंड निर्माण अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही इससे जुड़ने के लिए मिस कॉल नम्बर 7079237070 जारी किया गया।

रांची: मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए झारखंड निर्माण अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही इससे जुड़ने के लिए मिस कॉल नम्बर 7079237070 जारी किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा पार्टी के द्वारा राष्ट्र निर्माण कैंपेन चलाया गया था। इसके तर्ज पर ही झारखंड में भी झारखंड निर्माण अभियान शुरू किया गया है। अभियान का लक्ष्य झारखंड में पार्टी के मजबूत करने हेतु सदस्यता अभियान चलाना है। इसके लिए ऑनलाइन ऑफलाइन दोनो माध्यम से कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। वहीं पार्टी ने मिस्ड कॉल नम्बर जारी करते हुए कहा कि इस मिस्ड कॉल कैंपेन के जरिए लगभग एक लाख लोगों को जोड़ने की योजना है। यह कैंपेन तीन महीने तक चलेगी। उसके पश्चात नवंबर में पूरे राज्य में पदयात्रा किया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी ने हेमन्त सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कोरोना महामारी को राज्य में सम्भालने में पूरी तरह विफल है। हेमंत जी को केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मॉडल से सिख लेकर झारखंड की चरमराई स्वास्थ व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल मॉडल के तर्ज पर झारखण्ड की शिक्षा-स्वास्थ्य-बिजली-पानी-रोजगार और किसानी की व्यवस्था को सुधारने के लिए नई मुहिम शुरू की जा रही है। साथ जल-जंगल-जमीन-खनिज पर झारखंडियों का अधिकार दिलाने के लिए नए सिरे से लोगों को गोलबंद किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!