रांची को स्वच्छ बनाने का उद्देश्य: RMC और गेल इंडिया के बीच बायोगैस प्लांट के निर्माण पर करार

Edited By Umakant yadav, Updated: 19 Mar, 2021 11:52 AM

agreement between rmc and gail india on construction of biogas plant

झारखंड की राजधानी रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उदेश्य से कचरा से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर राज्य सरकार और गेल इंडिया लिमिटेड ने आज सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उदेश्य से कचरा से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर राज्य सरकार और गेल इंडिया लिमिटेड ने आज सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उनके समक्ष गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरा से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। गेल इंडिया की ओर से कार्यकारी निदेशक के. बी. सिंह और रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम को बधाई भी दी। विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने भी नगर निगम और गेल इंडिया के अधिकारियों को बधाई देते हुए जल्द इस दिशा में कार्य शुरु करने का निर्देश दिया।       

उल्लेखनीय है कि रांची में प्रतिदिन 300 टन ऑर्गेनिक कचरे का प्रसंस्करण कर प्रतिदिन करीब दस टन कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। गेल इंडिया लिमिटेड इसके लिए 150-150 टन के दो संयंत्र स्थापित करेगा। प्रथम चरण में एक संयंत्र लगाया जाएगा, जिसके निर्माण में करीब दो साल का समय लग सकता है। इसके लिए रांची नगर निगम झिरी में आठ एकड़ जमीन गेल इंडिया लिमिटेड को उपलब्ध करा रहा है। वहीं, दूसरे चरण में यदि जरूरत पड़ी तो नगर निगम अतिरिक्त जमीन की भी व्यवस्था करेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!