Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Dec, 2020 01:30 PM
झारखंड में किसानों से धान खरीद पर सरकार के रोक से नाराज मुख्य विपक्षी भाजपा ने पाकुड़ के विभिन्न मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
पाकुड़ः झारखंड में किसानों से धान खरीद पर सरकार के रोक से नाराज मुख्य विपक्षी भाजपा ने पाकुड़ के विभिन्न मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
पाकुड़ जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दूबे ने धान खरीद पर सरकार की रोक के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व किया। मौके पर मौजूद पाकुड़ के पूर्व भाजपा विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने झारखंड सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके तुगलकी फरमान से राज्य के लाखों किसान आज खून के आंसू रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मनमाने फैसले व धान खरीद पर रोक के तुगलकी फरमान से आज वे मजबूरन अपना सोना मिट्टी के भाव बेचने को विवश हैं।
गुप्ता ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव की भी आलोचना की। मौके पर पार्टी की प्रदेश मंत्री शर्मीला रजक, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, तारक भगत आदि अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाषा, इन्दु शोभना धीरज