Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Nov, 2020 07:48 AM
झारखंड की विधानसभा उपचुनाव की 2 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इसको लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर लोगों से वोट देने की अपील की है।
रांचीः झारखंड की विधानसभा उपचुनाव की 2 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इसको लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर लोगों से वोट देने की अपील की है।
पूर्व सीएम ने कहा कि दुमका और बेरमो की जनता से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व पर झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए शत प्रतिशत मतदान करें। कोरोना महामारी के इस दौर में अपने और दूसरों के स्वस्थ का ध्यान रखते हुए मतदान में हिस्सा लें।