बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सरकार अधिवक्ताओं को लगाने की बजाए सभी फाइलें जांच एजेंसी को सौंपे

Edited By Khushi, Updated: 04 Feb, 2023 05:24 PM

babulal marandi said instead of employing advocates

झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि झारखंड के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने कोई गलती नहीं की है तो वे बड़े-बड़े वकीलों को लगाने के बजाय अपने सभी फाईलें जांच एजेंसी के सामने...

दुमका: झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि झारखंड के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने कोई गलती नहीं की है तो वे बड़े-बड़े वकीलों को लगाने के बजाय अपने सभी फाईलें जांच एजेंसी के सामने रख देना चाहिए। मरांडी ने बीते शुक्रवार को जिला मैहर गाडर्न गेस्ट हाउस में संवाददाताओं के साथ बातचीत में दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य के सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ विधानसभा चुनाव में सोरेन परिवार को रांची नहीं पहुंचने देंगी।

"शाह के संथाल परगना दौरे से भाजपा होगी काफी मजबूत"
उन्होंने बताया कि शाह के संथाल परगना दौरे से भाजपा काफी मजबूत होगी। इसका असर 2024 के लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव में देखने को मिलेगा। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी 2024 में उनकी पार्टी संताल परगना के तीन लोकसभा सीट में दुमका - गोड्डा के साथ राजमहल सीट पर भी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह का देवघर में शनिवार को आहूत विजय संकल्प रैली का काफी असर पूरे संथाल प्रमंडल पर पड़ेगा। इससे कार्यकर्ताओं में नई उत्साह का संचार होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संथाल परगना की तीन लोकसभा सीट में देवघर और गोड्डा भाजपा के पास है। इस बार राजमहल पर भी उनकी पार्टी विजय पताका फहराएंगे।

"CM हेमंत ने अपने 3 साल में खनिज संपदा की लूट की है"
मरांडी ने दावा करते हुए कहा कि साल 2005 की तरह 2024 के विधानसभा चुनाव में भी राज्य की जनता सोरेन परिवार को रांची नहीं पहुंचने देगी। उन्होंने 2005 के विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि उस वर्ष दुमका से हेमंत सोरेन और जामा से दुर्गा सोरेन चुनाव हार गए थे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना से ही सोरेन परिवार को ज्यादा ताकत मिलती है, लेकिन उनकी पार्टी ने आज तक यहां के लिए कुछ नहीं किया। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने तीन साल में खनिज संपदा की लूट की है इसलिए डरे हुए हैं, जो गलत काम करेगा उसी को डर लगेगा। मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन भी काफी लंबे समय तक जेल में रहे क्या उस वक्त भाजपा की सरकार थी। यह सब वे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कह रहे हैं। यदि उन्होंने कोई गलती नहीं की तो बड़े-बड़े वकीलों को क्यों हायर कर रहे हैं उन्हें तो अपना सारी फाइल एजेंसी के सामने रख देनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!