बाबूलाल मरांडी बोले- JMM आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Dec, 2020 04:21 PM

babulal marandi said jmm is the biggest exploiter of tribals

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक बताया है।

 

दुमकाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक बताया है।

जानकारी के अनुसार, मरांडी ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के नेता आदिवासियों का वोट लेकर उनके अधिकारों को लूटते रहे और आदिवासियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करते रहे हैं। झामुमो के लोग सत्ता में आने के बाद आदिवासियों के दुख-दर्द को भूलकर अपनी तिजोरी भरने लग जाते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि झामुमो ने जल, जंगल, जमीन बचाने का नारा देकर अभी तक आदिवासियों को सिर्फ छलने का काम किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल में आदिवासियों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं। उन्होंने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य के अगुवा सिर्फ शिबू सोरेन ही नहीं हैं, बल्कि जयपाल सिंह मुंडा से लेकर कई संगठनों ने लिये लम्बे अर्से तक संघर्ष किया है। जबकि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन हमेशा से आदिवासी समुदाय को दिग्भ्रमित करते रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!