Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Feb, 2021 12:18 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा के समुचित इलाज में सहायता के लिए तमिल नाडु के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। मरांडी ने तमिल नाडु के...
रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा के समुचित इलाज में सहायता के लिए तमिल नाडु के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
मरांडी ने तमिल नाडु के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधन तिग्गा पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। वे समुचित इलाज के लिए सीएमसी वेल्लोर में एडमिट हैं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।