Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2020 01:11 PM
झारखंड के रामगढ़ समाहरणालय में एक कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसे लेकर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अगले तीन दिनों के लिए समाहरणालय में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ समाहरणालय में एक कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसे लेकर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अगले तीन दिनों के लिए समाहरणालय में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
उपायुक्त संदीप सिंह ने गुरुवार को ट्वीट किया कर कहा कि समाहरणालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन कर जांच कराई जा रही है। समाहरणालय परिसर में अगले तीन दिनों तक आवश्यक सरकारी कर्मियों को छोड़कर सभी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।