74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा: विनोद कुमार पांडेय

Edited By Khushi, Updated: 19 Jul, 2025 06:48 PM

before giving knowledge on 74th amendment bjp should

रांची: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के प्रदर्शन को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने करारा जवाब दिया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को शहरी विकास पर सवाल उठाने...

रांची: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के प्रदर्शन को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने करारा जवाब दिया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को शहरी विकास पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की ‘‘विफलताओं और भ्रष्ट निकायों'' का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना रह गया है। हेमंत सरकार के कुशल नेतृत्व में झारखंड ने हाल ही में स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। जमशेदपुर और बुंडू को राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड सही दिशा में है।''

"हेमंत सरकार निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है"
74वें संविधान संशोधन को लेकर भाजपा के आरोपों पर पांडेय ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने अपने शासनकाल में नगर निकायों को अफसरशाही के हवाले कर दिया और चुने हुए बोर्ड भ्रष्टाचार के अड्डे में तब्दील हो गए, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। हेमंत सरकार निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कराएगी।'' उन्होंने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के बीच झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हाल ही में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद किया है। जमशेदपुर को 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे सम्मानित किया। बुंडू को ‘‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर'' के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया। इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, सूडाके निदेशक सूरज कुमार और दोनों शहरों के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भूल रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन 2017 से लगातार सुधार कर हेमंत सरकार ने झारखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बनाया है। अब जमशेदपुर को फाइव स्टार रैंकिंग और कई शहरों को ओडीएफ++ श्रेणी में रखा गया है।''

"भाजपा का काम सिर्फ सोशल मीडिया पर शोर मचाना है"
पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जनता जानती है कि किसने झारखंड को सिर्फ लूट का अड्डा बनाया और किसने गरीब, किसानों, महिलाओं और मजदूरों की जिंदगी बदलने का काम किया। भाजपा का काम सिर्फ सोशल मीडिया पर शोर मचाना है, जबकि हेमंत सरकार जमीनी हकीकत बदल रही है।'' नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और सूडा निदेशक सूरज कुमार ने भी मुख्यमंत्री और जनता के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी नगर निकायों से आगामी सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। पांडेय ने कहा कि यह समय झूठ और घृणा की राजनीति का नहीं, बल्कि झारखंड के विकास को नई ऊंचाई देने का है। भाजपा को भी राज्य के नागरिकों की मेहनत का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को ‘‘तथ्यहीन और ओछी राजनीति'' करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। पहली बार राज्य में बाइक एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है, ताकि दूरदराज के गांवों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों में भी मरीजों तक तेजी से पहुंचा जा सके।''

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!