IAS पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, रांची में 6 व मुजफ्फरपुर में एक जगह छापेमारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 May, 2022 02:00 PM

big action of ed after the arrest of ias pooja singhal

ईडी की टीम रांची में विशाल चौधरी के विनायका ग्रुप ईडी द्वारा विशाल चौधरी का आवास जो कि रांची के अशोक नगर रोड नंबर 6 में है, इसके अलावा अनिल झा के साथ आधा दर्जन भर ठिकानों पर छापामारी शुरु कर दी है। बताया जाता है कि अनिल झा पूजा सिंघल के करीबी हैं और...

रांची: झारखंड कैडर के IAS और पूर्व माइंस सेक्रेटरी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद इंफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट ईडी ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरु की।

ईडी की टीम रांची में विशाल चौधरी के विनायका ग्रुप ईडी द्वारा विशाल चौधरी का आवास जो कि रांची के अशोक नगर रोड नंबर 6 में है, इसके अलावा अनिल झा के साथ आधा दर्जन भर ठिकानों पर छापामारी शुरु कर दी है। बताया जाता है कि अनिल झा पूजा सिंघल के करीबी हैं और पैसे के लेन-देन से जुड़े रहे हैं। ईडी ने सभी कर्मचारियों का मोबाइल एक जगह रखवाकर छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी ने आइएएस पूजा सिंघल, पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के ठिकानों पर छापामारी की थी। यह छापमारी वर्ष 2010 में खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले को लेकर हुई थी। ईडी की टीम ने 19 करोड़ से अधिक रुपए नकद बरामद किये थे। जिसके तीन दिन बाद ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!