भाजपा ने हेमंत सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- सरकार को महिलाओं की चिंता नहीं

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2021 01:18 PM

bjp attacks on hemant government government is not worried about women

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को लेकर हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार विधि-व्यवस्था पर ध्यान देने की बजाए अब भी हनीमून पीरियड मनाने में है।

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को लेकर हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार विधि-व्यवस्था पर ध्यान देने की बजाए अब भी हनीमून पीरियड मनाने में है।

पार्टी विधायक मनीष जायसवाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हेमंत सरकार राज्य पर ध्यान देने की बजाए ट्रांसफर उद्योग में व्यस्त है। अपना हनीमून पीरियड मना रही है। महिलाओं की सुरक्षा की चिंता सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के साथ दरिंदगी की हदें पार की जा रही है। दुमका, चतरा, ओरमांझी के बाद अब पतरातू में हजारीबाग की लड़की साथ जो घटनाएं घटी है, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के एक साल के कार्यकाल में ऐसा क्या हो गया है कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं।

जायसवाल ने कहा कि अब उच्चतम ने भी विधानसभा के मामले को खारिज कर दिया है। सरकार को अपना हठधर्म छोड़ना चाहिए और विधानसभा में बाबूलाल मरांडी की कुर्सी उन्हें देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर भी देशद्रोह का दर्ज किया गया मामला खारिज कर दिया गया है। न्याय की जीत हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!