झारखंड के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने किया नामांकन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Jun, 2022 08:54 PM

bjp candidate gangotri kujur files nomination for mandar assembly by election

इस मौके पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो,भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सीपी सिंह, प्रदीप वर्मा, कांके विधायक समरी लाल भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। नामांकन से पहले उन्होंने शक्ति स्थल मुड़मा में पूजा...

 

रांचीः झारखंड में रांची जिला के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा भरा। कुजूर दोपहर में रांची समाहरणालय पहुंची। इसके बाद कमरा नंबर जी- दस में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मौजूद थे।

इस मौके पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो,भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह , सीपी सिंह , प्रदीप वर्मा, कांके विधायक समरी लाल भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। नामांकन से पहले उन्होंने शक्ति स्थल मुड़मा में पूजा अर्चना की। इस दौरान एनडीए की एकजुटता दिखी। एनडीए नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाकर मांडर विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सात जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। नौ जून तक नाम वापसी की आखिरी तिथि है। 23 जून को मांडर में उपचुनाव के लिए मतदान होना है तथा 26 जून को वोटों की गिनती होगी।

ज्ञातव्य है कि गंगोत्री कुजूर ने 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार मांडर में भाजपा को जीत दिलाई थी। वे 2014 से 2019 तक मांडर की विधायक रहीं। 2019 में उनका टिकट काट दिया गया था और उनकी जगह भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक देवकुमार धान को टिकट दिया था। मांडर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की पकड़ सबसे ज्यादा मजबूत है। अबतक पांच बार कांग्रेस पार्टी मांडर से चुनाव जीत चुकी है। उसके बाद बंधु तिर्की ने वहां अपना जनाधार बनाया। वह मांडर से यूजीडीपी, जेएचजेएएम और जेवीएम से चुनाव जीत चुके हैं। 2014 में उन्हें भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने ही मात दी थी। एक बार फिर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने गंगोत्री पर भरोसा दिखाया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!