BJP नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Sep, 2021 10:55 AM

bjp leader jitram munda shot dead

गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मंडल मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू भी घायल है। वह खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। इससे...

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू में एक होटल के समीप अपराधियों ने भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा (38) की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए।
PunjabKesari
गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मंडल मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू भी घायल है। वह खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। इससे पहले भी जीतराम मुंडा पर गोली चल चुकी थी। भाजपा नेता ओरमांझी में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का पुतला जलाकर आर्यन होटल के समीप खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
PunjabKesari
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद रांची पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। अभी तक एक भी अपराधी पकड़े नहीं गए हैं। इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी और इस घटना से भाजपा नेताओं में आक्रोश है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!