धनबादः BJP नेता सतीश सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना CCTV में कैद

Edited By Nitika, Updated: 20 Aug, 2020 10:47 AM

bjp leader shot dead

झारखंड के धनबाद जिले में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

 

धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना धनबाद जिले के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र की है, जहां पर बुधवार को भाजपा नेता सतीश सिंह पैदल ही विकास नगर छठ तालाब के निकट एक अपाटर्मेंट में जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही भाजपा नेता जमीन पर गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तत्काल भाजपा नेता को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि मृतक केंदुआ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे। साथ ही कोयले की आउटसोर्सिंग का काम भी देखा करते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!