Edited By Nitika, Updated: 05 Mar, 2021 06:12 PM
झारखंड विधानसभा में आज विधि-व्यवस्था के सवाल पर भाजपा के विधायकों के हंगामे के कारण प्रश्न काल की कार्यवाही बाधित रही।
रांचीः झारखंड विधानसभा में आज विधि-व्यवस्था के सवाल पर भाजपा के विधायकों के हंगामे के कारण प्रश्न काल की कार्यवाही बाधित रही।
विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों ने इन मुद्दों को कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराये जाने की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यसंचालन नियमावली का हवाला देते हुए प्रश्नकाल खत्म हो जाने पर स्थगन प्रस्ताव की अनुमति दी। इस पर भी विपक्षी सदस्य नहीं माने और हंगामा करते रहे।
सदन को व्यवस्थित न होता देखकर सभा की कार्यवाही को पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 12.30 बजे सभा की कार्यवाही फिर शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यस्थगन प्रस्ताव को अमान्य कर दिया, जिसके बाद सभा की कार्यवाही को भोजनावकाश दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।