Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Feb, 2022 01:48 PM
पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री...
रांचीः भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में 27 फरवरी अपराह्न 2 बजे प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायकदल एवम सभी सांसदगण की बैठक होगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुन्द सहाय सहित पार्टी के सभी विधायकगण, एवम लोकसभा एवम राज्यसभा के सभी सांसदगण शामिल होंगे।
साहू ने कहा कि विधायकदल की बैठक के बाद सभी सांसद एवम विधायकगण राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।