होल्डिंग और वाटर टैक्स में बढ़ोत्तरी पर BJP का आक्रोश प्रदर्शन, कहा- तुगलकी फरमान हो वापस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 May, 2022 06:57 PM

bjp s outrage over increase in holding and water tax

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद महेश पोद्दार, विधायक नवीन जायसवाल, समरी लाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई वार्ड कमिश्नर, विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता और पार्टी के अन्य...

 

रांची: भाजपा ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स और जल कर में की गई वृद्धि पर राजधानी रांची में आक्रोश प्रदर्शन किया। रांची महानगर भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक सीपी सिंह के कचहरी चौक स्थित आवास से लेकर रांची निगम कार्यालय के समीप बने कार्यक्रम स्थल तक हेमंत सरकार को तुगलकी सरकार बताया।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद महेश पोद्दार, विधायक नवीन जायसवाल, समरी लाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई वार्ड कमिश्नर, विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल थे। दीपक प्रकाश ने मौके पर कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना काल की चुनौतियों के बावजूद जनता पर जबर्दस्ती अपना फैसला थोप रही है। सुविधाओं का पता नहीं। पानी की सुविधा नदारद है और जल कर में भारी वृद्धि की गयी है। इसे सरकार वापस ले। बाबूलाल मरांडी ने भी होल्डिंग टैक्स और जल कर में वृद्धि के फैसले की आलोचना की। इसे तानाशाही और तुगलकी फैसला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

सीपी सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ने रांची में नया नगर निगम भवन का तोहफा दिया था। उम्मीद थी कि यहां पर बैठकर कानून के तहत निगम जनता के हित में फैसला लेगा। पर दुर्भाग्य है कि सरकार ने ऊपर से होल्डिंग टैक्स और जल कर में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गयी है। लोगों के घरों में पानी कनेक्शन है पर पानी कई दिनों से नहीं आने की शिकायत है। लोग कड़ी मेहनत के बाद आशियाना बनाते हैं पर सरकार ऊपर से भारी भरकम टैक्स लगा रही। भ्रष्टाचार के जरिये माल कमा रही है। पैसे कोलकाता जा रहे हैं। अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत दिख रही है। सीपी सिंह ने जनता से एक रुपया भी होल्डिंग टैक्स और ना ही जल कर देने का आह्वान किया। जबतक कि सरकार टैक्स बढ़ोत्तरी का फैसला वापस नहीं ले लेती है, जनता एक रुपया भी टैक्स के तौर पर ना दे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!