6 अप्रैल से अम्बेडकर जयंती तक पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 31 Mar, 2022 05:55 PM

bjp will celebrate 43rd foundation day of party from 6th april till

प्रकाश ने कहा कि आज पार्टी अपने अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्पों को जनभागीदारी के साथ पूरा कर रही है। आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नही बल्कि सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी पार्टी है।

रांचीः भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस मनाएंगे। प्रकाश ने कहा कि आज पार्टी अपने अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्पों को जनभागीदारी के साथ पूरा कर रही है। आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नही बल्कि सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी पार्टी है।

प्रकाश ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा, प्रभातफेरी और घरों पर पार्टी का झंडा लगाने जैसे कार्यक्रम होंगे। कहा कि मंडल, जि़ला एवम प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी पार्टी पदाधिकारी , मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,सांसद,विधायक जनप्रतिनिधिगण 10बजे प्रात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी सुनेंगे। प्रकाश ने कहा कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी के सभी 543 मंडलों में कार्यकर्ता सेवा कार्यों का व्यापक अभियान चलाएंगे। जिसमे तालाबों की सफाई, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिय स्वास्थ्य शिविर, पोषण अभियान, व्यापक टीकाकरण अभियान जैसे कार्य शामिल हैं।

प्रकाश ने कहा कि 14 अप्रैल भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों के कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कहा कि इसके अलावा इस अवसर पर बस्तियों में जाकर मेधावी छात्रों को सम्मानित करना। बाबासाहेब के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर संगोष्टी आयोजित करना, मोदी सरकार द्वारा बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रुप मे विकसित किये जाने जैसी बातों की चर्चा करना कार्यक्रम शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!