उपचुनावः मधुपुर में दोपहर 1 बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Apr, 2021 05:08 PM

by election 53 67 percent polling in madhupur till 1 pm

इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा भाजपा के गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव,...

मधुपुरः झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार को दोपहर एक बजे तक कुल 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा भाजपा के गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार हैं।

सुबह सात बजे मधुपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ हुआ और सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 487 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 3,22,090 मतदाता हैं जिनमें 170206 पुरुष व 151884 महिला हैं। इसमें 4131 दिव्यांग मतदाता हैं। कोरोना वायरस के कारण यहां मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस उपचुनाव में 78 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कुल 487 मतदान केंद्रों में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील एवं 72 सामान्य मतदान केंद्र हैं। यह सीट पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोविड के बाद विभिन्न समस्याओं के चलते मृत्यु होने के कारण रिक्त हुई थी। उनके पुत्र इस सीट पर झामुमो के प्रत्याशी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!