कैबिनेट बैठकः बदला गया झारखंड का LOGO, 15 अगस्त से पूरे राज्य में होगा इस्तेमाल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jul, 2020 01:37 PM

cabinet meeting changed logo of jharkhand

झारखंड में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें झारखंड का लोगो बदल दिया गया है। वहीं सीएम हेमंत का कहना है कि पहले वाले लोगों में झारखंड के सही मायने प्रतीत नहीं होते थे।

रांचीः झारखंड में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें से एक प्रस्ताव यह भी है कि झारखंड का लोगो बदल दिया गया है। वहीं सीएम हेमंत का कहना है कि पहले वाले लोगों में झारखंड के सही मायने प्रतीत नहीं होते थे।

जानकारी के अनुसार, बैठक में झारखंड का नया लोगो जारी करने का निर्णय लिया गया जो 15 अगस्त से एक साथ पूरे राज्य में इस्तेमाल होने लगेगा। इस नए लोगो में पलाश के फूल, अशोक स्तंभ, झारखंड की संस्कृति और हाथी का रंग सफेद भी दिखाया गया है। सभी ने इस लोगो को मंजूरी दी है लेकिन हाथी के सफेद रंग पर प्रशन खड़े हो गए हैं। वहीं इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया बल्कि इसके बाद मुख्यमंत्री को कोई निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बता दें कि बैठक में और भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है जिसमें झारखंड राज्य के वार्षिक, माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही दूसरा प्रस्ताव यह है कि राज्य में अब सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। यदि कोई भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसे 2 साल की सजा के साथ 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!