झारखंड में दूसरे चरण की 3 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार, चुनाव मैदान में हैं कुल 54 प्रत्याशी

Edited By Khushi, Updated: 18 May, 2024 12:20 PM

campaigning will stop today on 3 seats of the second phase in jharkhand

झारखंड में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण (देश में पांचवा चरण) 20 मई को होगा। 3 सीटों में राज्य में चुनाव होंगे। इस चरण की 3 सीटों पर चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

Ranchi: झारखंड में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण (देश में पांचवा चरण) 20 मई को होगा। 3 सीटों में राज्य में चुनाव होंगे। इस चरण की 3 सीटों पर चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

इतने प्रत्याशी हैं मैदान में
बीते शुक्रवार को इन सीटों पर दलों और प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर था। वहीं, शनिवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसलिए विभिन्न दल और प्रत्याशी शनिवार को भी अपना पूरा जोर लगाएंगे। शाम 5 बजे से उनका डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। तीनों सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 2 महिलाएं तथा 23 निर्दलीय हैं। चतरा में 22, हजारीबाग में 17 तथा कोडरमा में 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

इनकी प्रतिष्ठा लगी दांव पर
चतरा सीट से इस बार भाजपा ने कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी को टिकट दिया है। कोडरमा सीट से इस बार भी भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी को मैदान में उतारा है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले ने बगोदर विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। हजारीबाग में भाजपा से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा है। जबकि इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर मांडू के विधायक जेपी भाई पटेल को टिकट दिया है।



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!