हेमंत सोरेन ने गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर व्यक्त किया दु:ख
Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Feb, 2022 01:16 PM
मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि बप्पी दा हर वर्ग के लोगों के दिलों में बसते थे। उनके जाने से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि बप्पी दा हर वर्ग के लोगों के दिलों में बसते थे। उनके जाने से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवार और प्रशंसकों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।