रबीन्द्र नाथ महतो व CM हेमंत ने विधानसभा में प्रथम झारखंड छात्र संसद का किया उद्घाटन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Oct, 2021 06:27 PM

cm hemant inaugurated the first jharkhand student parliament in the assembly

प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 में राज्य के विभिन्न जिलों के विश्वविद्यालयों से चयनित 24 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देश के युवा मुख्यमंत्रियों में से एक...

रांचीः झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने यहां शनिवार को झारखंड विधान सभा में आयोजित दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

PunjabKesari

प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 में राज्य के विभिन्न जिलों के विश्वविद्यालयों से चयनित 24 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देश के युवा मुख्यमंत्रियों में से एक है। युवा मुख्यमंत्री होने के नाते राज्य के युवाओं के अंदर क्षमता का विकास किस प्रकार हो, इसे लेकर मुख्यमंत्री सदैव गंभीर रहते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज झारखंड विधान सभा में प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का आयोजन किया जा रहा है।

PunjabKesari

प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका व्यवस्था की पूर्ण जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेंगे। संसदीय व्यवस्था का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक किस प्रकार पहुंचायी जाए, यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आमजनों को भी संसदीय विषय एवं कार्यों का का पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है तभी विकसित समाज का सपना साकार हो सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!