झारखंड की बेटियों की नहीं कर सकते हिफाजत, तो इस्तीफा दें CM हेमंत: भाजपा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jan, 2021 11:15 AM

cm hemant should resign if the daughters of jharkhand cannot protect

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि ओरमांझी की हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर हेमंत सरकार के महिला सुरक्षा के दावे को खोखला साबित कर दिया है।

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि ओरमांझी की हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर हेमंत सरकार के महिला सुरक्षा के दावे को खोखला साबित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने सोमवार को कहा कि राज्य में दुष्कर्म की कई घटनाओं के सामने आने से महिलाओं के अंदर भय का वातावरण कायम हो गया है। महिला सुरक्षा को लेकर हेमंत सरकार के किए तमाम दावे एक बार फिर खोखले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही है। रांची के ओरमांझी में एक बहन के साथ हृदयविदारक घटना ने राज्य को शर्मसार किया है।

मिस्फीका ने कहा कि जब तक बेटियों के अभिभावक राज्य सरकार के भरोसे रहेंगे तब तक राज्य में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, इसलिए अपने परिवार की रक्षा स्वयं करें। इस घटना से साबित होता है कि वास्तव में झारखंड में कानून और व्यवस्था की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि यदि सोरेन राज्य की बेटियों की रक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!