CM हेमंत सोरेन ने अपने 47वें जन्मदिन पर काटा 47 पौंड का केक, माता-पिता का भी लिया आशीर्वाद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Aug, 2022 04:44 PM

cm hemant soren cut a 47 pound cake on his 47th birthday

मुख्यमंत्री आवास में उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने को लेकर रांची जिला झामुमो द्वारा व्यापक तैयारियां की गई। ढोल नगाड़ों की धुन के बीच हेमंत सोरेन ने 47 पौंड का केक काटा, इस मौके पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम ने माता पिता दोनों का आशीर्वाद लिया और कहा कि राज्य के गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों और मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए झारखण्ड का यह बेटा हमेशा कार्य करता रहेगा।
 

मुख्यमंत्री आवास में उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने को लेकर रांची जिला झामुमो द्वारा व्यापक तैयारियां की गई। ढोल नगाड़ों की धुन के बीच हेमंत सोरेन ने 47 पौंड का केक काटा, इस मौके पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास में मौजूद थे। केक काटने के बाद मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और इस यादगार मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करने के साथ साथ उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

इस मौके पर सीएम ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज झारखंड में जनजातीय महोत्सव का दूसरा दिन है और आज 10 तारीख सौभाग्य से मेरा जन्मदिन भी है। सोरेन ने आगे कहा कि मेरे जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हमें शुभकामना देने के लिए आए मे इसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। वहीं बिहार में नई सरकार को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंत ने नई सरकार को शुभकामनाएं दी। बता दें कि हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिला में हुआ था। हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले वे 2013 में मुख्यमंत्री बने थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!