रामगढ़ सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए CM हेमंत सोरेन ने प्रकट किया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Oct, 2022 07:55 PM

cm hemant soren expressed grief for the victims of ramgarh road accident

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि रामगढ़ के हेहल में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की अकाल मृत्यु अत्यंत कष्टदायक है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना...

रांचीः झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि रामगढ़ के हेहल में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की अकाल मृत्यु अत्यंत कष्टदायक है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल 3 लोगों का इलाज जिला प्रशासन की निगरानी में चल रहा है।
 

बता दें कि रामगढ़ शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर रामगढ़ पतरातू फोरलेन पर बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल में दानिश पेट्रोल टंकी के सामने ये सभी आठ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी शाम करीब चार बजे कोयले से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना में मारे गए पांच लोगों में से चार एक ही परिवार से थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!