Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jul, 2020 05:27 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
जानकारी के अनुसार, सोरेन ने मंगलवार को कहा कि बिहार के पूर्व राज्यपाल टंडन संवेदनशील व्यक्ति थे। कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल टंडन का मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।