Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Nov, 2020 06:28 PM
झारखंड में कोडरमा जिले के नक्सल प्रभावित गांव राजघटी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के नक्सल प्रभावित गांव राजघटी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब की उपस्थिति में सतगांमा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव राजघटी में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों में भरोसा जगाने के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग मुख्यधारा से भटकने से रोकना और नक्सलियों को आत्मसमर्पण करा कर मुख्य धारा में शामिल करना था।
इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं जांच की गयी। शिविर के दौरान जरूरतमंदों को दवा भी दी गयी। ठंड से बचाव हेतु कंबल, कोविड-19 से बचाओ के लिए साबुन, मास्क आदि सामानों का भी वितरण किया गया।