रामगढ़ की कांग्रेस MLA ममता देवी को अदालत ने दोषी करार दिया, सजा के बिंदु पर 12 दिसंबर को कोर्ट देगी आदेश

Edited By Nitika, Updated: 09 Dec, 2022 10:17 AM

congress mla convicted by the court

झारखंड में रामगढ़ जिले के गोला में वर्ष 2016 में हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा के बिंदु पर 12 दिसंबर को कोर्ट अपना आदेश देगी।

 

रांचीः झारखंड में रामगढ़ जिले के गोला में वर्ष 2016 में हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा के बिंदु पर 12 दिसंबर को कोर्ट अपना आदेश देगी।

ज्ञातव्य है कि 2016 में रामगढ़ के गोला में गोलीकांड हुआ था और इसे लेकर रामगढ़ पीएस में कांड संख्या 79/2016 दर्ज किया गया था। स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई पूरी कर ममता देवी को दोषी करार दिया है। दोषी करार देने के बाद विधायक ममता देवी सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

वहीं इस दौरान बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने विधायक ममता देवी से मुलाकात करने के बाद कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। वह इस मामले को लेकर अब हाइकोर्ट में अपील करेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!