किसानों के लिए कांग्रेस का ‘बोले भारत' कार्यक्रम कल, सोशल मीडिया के जरिए आवाज की जाएगी बुलंद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Jan, 2021 06:48 PM

congress s  bole bharat  program for farmers tomorrow

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेताओं- कार्यकर्त्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर आठ जनवरी को किसान के लिए ‘बोले भारत'' कार्यक्रम के माध्यम से आवाज बुलंद करने का काम किया जाएगा।

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेताओं- कार्यकर्त्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर आठ जनवरी को किसान के लिए ‘बोले भारत' कार्यक्रम के माध्यम से आवाज बुलंद करने का काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राज्य सरकार में मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता समेत सभी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्त्ताओं की ओर से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड कर किसानों के समर्थन में आवाज को बुलंद किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने आज बताया कि पिछले 42 दिनों से किसान ठंड के मौसम के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून का विरोध कर रहे है। इस दौरान 60 किसानों ने अपनी जान गंवाई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के अड़ियल रवैये के कारण किसानों और केंद्र सरकार के बीच सात दौर की वार्ता विफल रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!