कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी बोले- झारखंड में पार्टी ने बहुत बेहतर चलाया सदस्यता अभियान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Jul, 2022 06:17 PM

congress s election officer said  party did a very good membership campaign

इस बार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बहुत बेहतर सदस्यता अभियान चलाया, कोरोना महामारी जैसे प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कुल आठ लाख सैतालिस हजार सात सौ चौवन सदस्य बनाये गये। ज्ञात हो की वर्ष पार्टी के द्वारा परंपरागत तरीके के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन डिजिटल...

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी प्रकाश जोशी ने कहा कि राज्य में वर्तमान सत्र के लिए संगठन की चुनावी प्रक्रिया अभी जारी है। जोशी ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में इस सत्र को लेकर विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 नवम्बर 2021 को हुई थी और समापन 15 अप्रैल 2022 को हुआ।

इस बार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बहुत बेहतर सदस्यता अभियान चलाया, कोरोना महामारी जैसे प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कुल आठ लाख सैतालिस हजार सात सौ चौवन सदस्य बनाये गये। ज्ञात हो की वर्ष पार्टी के द्वारा परंपरागत तरीके के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से सदस्यता कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन मोड से कुल पांच लाख तिरेसठ हजार तीन सौ सदस्य बनाये गए जबकि ऑनलाइन डिजिटल तरीके से दो लाख चौरासी हजार चार सौ चौवन सदस्य बनाये गए हैं। यह संख्या राज्य गठन के उपरांत अब तक की सर्वश्रेष्ठ संख्या है इसके पूर्व वर्ष 2015 में कुल चार लाख बासाठ हजार तीन सौ छियानवे सदस्य बनाये गये थे। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में 3,86,556 ज्यादा सदस्य बनाये गये हैं, जो 83.33 प्रतिशत ज्यादा है।

जोशी ने कहा कि संगठन की चुनावी प्रक्रिया सतत् जारी है। प्रखंड स्तर की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है । उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक जिला संगठन की गठन की प्रक्रिया चलने वाली है।इसके लिये एपीआरओ (सह निर्वाचन पदाधिकारी) एवं डीआरओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) जिलवार दौरा भी करेंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया का संचालन बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हो रहा है। उन्होंने बताया कि सांगठनिक रूप से कूल 319 प्रखंडों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के तौर पर 957 को चयन किया गया है जिलावार 6 डेलीगेट के तौर पर 319 प्रखंडों में 1914 लोगों को चयनित किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिलावार डीआरओ एवं 160 बीआरओ की टीम ने लगातार लगी रही। जिला स्तर तक सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया अगस्त माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा डिजिटल सदस्यता प्रभारी पप्पू अजहर रवानी भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!