कांग्रेस ने झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए बंगला बनाने के निर्णय का किया स्वागत

Edited By Nitika, Updated: 22 Oct, 2021 02:08 PM

congress welcomes decision to build bungalows for 11 ministers

झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए बंगला बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जो काम काफी पहले हो जाना था, वह काम अब करना पड़ रहा हैं।

 

रांचीः झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए बंगला बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जो काम काफी पहले हो जाना था, वह काम अब करना पड़ रहा हैं।

आलोक दूबे ने कहा कि भाजपा ने वैश्विक महामारी के समय भी विभिन्न जिलों में बड़े-बड़े पार्टी कार्यालय का निर्माण करवाया और राज्य में सत्ता में रहने के दौरान जो कमाई की गई थी, उसकी खुली नुमाइश कोरोना काल में की गई। दूसरी तरफ अलग झारखंड राज्य गठन के बाद से सबसे अधिक समय तक शासन कर भाजपा शासनकाल में विधानसभा सचिवालय और कई मंत्रियों का आवास एचईसी के किराए के मकान पर चलता रहा। अब भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगला में ही रह रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दूबे ने कहा कि राज्य सरकार ने हजारों करोड़ रुपए मूर्ति बनाने के लिए चीन को देने का काम नही किया है और ना ही सेंट्रल विस्टा की तरह हजारों करोड़ रुपए खर्च किया जा रहे है अथवा अडाणी-अंबानी जैसे पूंजीपति मित्रों को सहायता भी नहीं उपलब्ध करवाई जा रही है। बल्कि जो राज्य के विकास के लिए जरुरत है, उसके लिए राशि खर्च की जा रही है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने मनरेगा मजदूरों के लिए अपने स्तर से मजदूरी दर बढ़ाने का निर्णय लिया। हर क्षेत्र में जन आकांक्षा के अनुरूप फैसले लिए जा रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा झारखंड में अधिक समय तक शासन करने वाली भाजपा को छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के विकास के मॉडल को समझने की जरूरत है तब उन्हें पता चलेगा कि झारखंड कहां खड़ी है।

भाजपा सरकार ने राज्य में शिवाय भ्रष्टाचार के इतिहास बनाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है। पीसीसी डेलीगेट डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा 20 वर्षों में एक हाइकोर्ट और जमशेदपुर की सड़क जो बन रही है वह सबके सामने है,नया विधानसभा कई बार झूलता हुआ नजर आया। भाजपा के नेता यह बताएं कि अब तक कोई 20 वर्षों में कितने जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए काम किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!