Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Nov, 2021 10:25 AM
साहू ने सोमवार को कहा कि दुनिया के कई देशों में तीसरे वेव की आहट हो चुकी है। इसके बावजूद हेमन्त सरकार हांथ पर हांथ रख वैक्सिनेसन ड्राइव चला रही है। हेमंत सरकार की लापरवाही के कारण वैक्सिनेसन अभियान सुस्त पड़ा हुआ है। झारखंड में टीकाकरण की रफ्तार कम...
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झारखंड में वैक्सिनेसन अभियान को सुस्त करार देते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। साहू ने सोमवार को कहा कि दुनिया के कई देशों में तीसरे वेव की आहट हो चुकी है। इसके बावजूद हेमन्त सरकार हांथ पर हांथ रख वैक्सिनेसन ड्राइव चला रही है।
हेमंत सरकार की लापरवाही के कारण वैक्सिनेसन अभियान सुस्त पड़ा हुआ है। झारखंड में टीकाकरण की रफ्तार कम है। राज्य में 2.60 करोड़ वयस्क आबादी यानि 18+ उम्र के हैं। इसमें 1.01 करोड़ को पहली डोज बाकी है। यानि 39 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज का टीका नहीं लगा है। जबकि देश में यह आंकड़ा 19 प्रतिशत का हैं। केंद्र सरकार लगातार टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर प्रयासरत है। बावजूद झारखंड में इस प्रकार का आंकड़ा चिंताजनक है।
साहू ने कहा कि हेमन्त सरकार को बयानबाजी की सरकार बन कर रह गयी है। झूठे वादे, झूठे बयान से जनता खुद को ठगा हुआ महशुश कर रही है। युवा, महिला, किसान, बेरोजगार सब खुद को ठगा हुआ महशुश कर रहे हैं। 23 महीने के सरकार में विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ और जनता के आंखों में धूल झोंकने के लिए आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है।