Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Oct, 2021 11:03 AM
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से पांच, बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348423 हो गया है और अबतक...
रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 15 मरीज ठीक हुए है जबकि आठ नये मरीज मिले हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से पांच, बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348423 हो गया है और अबतक कुल 15419795 सैंपल की जांच की गयी है।
राज्य में कोरोना के 123 सक्रिय मामले बचे हैं और इससे 343165 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5135 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं। वहीं, राजधानी रांची में सबसे अधिक पांच नये मरीज मिले है। जबकि जिले में सक्रिय मरीज की संख्या 61 हो गई है।