मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jun, 2022 05:36 PM

congress candidate registered victory in mandar assembly by election

मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना में 13वें चरण की मतगणना संपन्न होने पर जहां शिल्पी नेहा तिर्की को कुल 57738 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को 47283 मत प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर एआइएमआइएम समर्थित प्रत्याशी...

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती के बाद कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हरा दिया है। जानकारी के अनुसार 21वें राउंड के बाद नेहा तिर्की को 94489 वोट मिले हैं। इसी क्रम में गंगोत्री कुजूर को 71202 वोट मिले हैं। बता दें कि इसमें अभी पोस्टल बैलेट के मत शामिल नहीं हैं।

ज्ञात हो कि मांडर विधानसभा उपचुनाव के 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि आज सुबह 8 बजे से रांची के पंडरा कृषि बाजार मंडी में मांडर उपचुनाव की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है। मतदान में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। रांची में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मांडर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजूर वर्ष 2014 में भाजपा की विधायक रह चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!